NVS Result 2023: इस लिंक से देखें नवोदय विद्यालय कक्षा 6 चयन परीक्षा परिणाम navodaya.gov.in पर, नतीजे घोषित
NVS Result 2023 Class 6 OUT नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट (JNVST 6th) के नतीजों की घोषणा बुधवार 22 जून को कर दी। एनवीएस ने जेएनवीए 6वीं रिजल्ट 2023 को देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर एक्टिव किया है। पैरेंट्स को अपने बच्चे का रोल नंबर और जन्म-तिथि के विवरणों को भरकर सबमिट करना होगा।
NVS Result 2023 Class 6 OUT: देश भर के जवाहर नवोदय विद्यालयों में इस साल कक्षा 6 में दाखिले के लिए नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट (JNVST 6th) के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। समिति द्वारा जेएनवीएसटी क्लास 6 रिजल्ट 2023 की घोषणा बुधवार, 22 जून को की। इसके साथ ही एनवीएस ने जेएनवीए 6वीं रिजल्ट 2023 को देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, navodaya.gov.in पर एक्टिव भी कर दिया है। ऐसे में जो छात्र-छात्राएं नवोदय विद्यालय कक्षा 6 चयन परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, उनके पैरेंट्स या गार्डियन प्रवेश परीक्षा परिणाम वेबसाइट पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं।
NVS JNVST क्लास 6 रिजल्ट 2023 डायरेक्ट लिंक
NVS Result 2023: इन स्टेप में देखें नवोदय विद्यालय कक्षा 6 चयन परीक्षा परिणाम
पैरेंट्स को नवोदय विद्यालय कक्षा 6 चयन परीक्षा में अपने बच्चे का परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पेज पर दिए गए लेटेस्ट सेक्शन में एक्टिव किए गए लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर पैरेंट्स को रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर अपने बच्चे का रोल नंबर और जन्म-तिथि के विवरणों को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद पैरेंट्स अपने बच्चे का परिणाम स्क्रीन पर देख सकेंगे।
बता दें कि नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने जवाहर नवोदय विद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में इस साल एडमिशन के लिए छात्र-छात्राओं के चयन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 29 अप्रैल 2023 को किया था। प्रवेश परीक्षा के आयोजन के बाद NVS JNVST क्लास 6 रिजल्ट 2023 की घोषणा 21 जून को की गई।