Monsoon In Bihar: उत्तर-पूर्व बिहार के कुछ हिस्सों में सिमटा मानसून, पि‍छले रिकॉर्ड टूटे; बन रहा ये नया Record

Monsoon In Bihar: उत्तर-पूर्व बिहार के कुछ हिस्सों में सिमटा मानसून, पि‍छले रिकॉर्ड टूटे; बन रहा ये नया Record

Monsoon In Bihar बिहार में मानसून 12 जून को ही प्रवेश कर गया था लेकिन यह यह उत्तर-पूर्व बिहार के कुछ हिस्सों में सिमटकर रह गया है। मौसमीय परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने की वजह से यह आगे नहीं बढ़ रहा है।

पूसा (समस्‍तीपुर), संवाद सहयोगी: बिहार में मानसून 12 जून को ही प्रवेश कर गया था, लेकिन यह यह उत्तर-पूर्व बिहार के कुछ हिस्सों में सिमटकर रह गया है। मौसमीय परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने की वजह से यह आगे नहीं बढ़ रहा है। वैसे 18 जून के बाद इसके अग्रसर होने की उम्मीद है। यह कहना है मौसम विभाग का।

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 21 जून तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि बिहार में 12 जून को मानसून के आगमन के बाद यह उत्तर-पूर्व बिहार के कुछ ही हिस्सों में सीमित हो गया है। मानसून के आगे नहीं बढ़ने के कारण लगातार हीटवेव की स्थिति बनी हुई है।

18 जून से आगे बढ़ सकता है मानसून

पूर्वानुमानित अवधि में भी हीटवेव की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग ने कहा है कि 18 जून के बाद अनुकूल मौसमीय परिस्थितियां मिलने से मानसून आगे अग्रसर हो सकता है। पूर्वानुमानित अवधि में कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ वर्षा भी हो सकती है।

इस अवधि में अधिकतम तापमान 37 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 65 से 75 प्रतिशत तथा दोपहर में 35 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 10 से 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है।

इस बार मौसम और मानसून दोनों बना रहे नया रिकॉर्ड

इस बार मौसम और मानसून दोनों नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। पूर्व के सारे रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। जून महीने में लंबे समय तक इतना अधिक न तो तापमान कभी रहा और न हीं मानसून प्रवेश करने के बाद सीमित क्षेत्रों में सिमट कर रहा है। यह कहना है मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए.सत्तार का।

उन्होंने कहा कि पहले कभी नहीं देखा गया कि जून महीने में लंबे समय तक इतना अधिक तापमान बरकरार रहा हो। ऐसा पहली बार हो रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में मानसून प्रवेश किया हो और कुछ क्षेत्रों में सीमित होकर रह गया हो, ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है। पहले मानसून प्रवेश करने के बाद आगे की ओर बढ़ते रहता था, जबकि पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि उत्तर-पूर्व के कुछ क्षेत्रों में मानसून सिमट कर रह गया है।

इधर,  तेज हवा में गिरा वर्षों पुराना विशालकाय पेड़, पेड़ की चपेट में बोलेरो

गुरुवार को पश्चिम चंपारण के नौतनवा में तेज हवा के कारण चौक पर खड़ा वर्षों पुराना विशालकाय पीपल का पेड़ धराशायी होकर गिर गया। पीपल के पेड़ के गिरने से बगल में खड़ी एक बोलेरो गाड़ी दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, इस दौरान बोलेरो में कोई नहीं था। किसी प्रकार के जान-माल की क्षति नहीं हुई। आसपास के लोग बताते हैं कि यह पीपल का पेड़ वर्षों पुराना है।

किसानों के लिए समसामयिक सुझाव जारी

किसानों के लिए जारी समसामयिक सुझाव में कहा गया है कि जिन किसानों के पास सिंचााई की सुविधा पर्याप्त हो तथा लंबी अवधि वाला धान लगाना चाहते हैं वे राजश्री, राजेंद्र मंसुरी, राजेंद्र स्वेता, किशोरी, स्वर्णा, स्वर्णा सब-1 वीपीटी-5204 एवं सत्यम आदि किस्में 20 जून तक बीजस्थली में गिराने का प्रयास करें। जितने क्षेत्र में धान का रोप करना हो उसके दसांश हिस्सों में बीज गिराएं। बीज को गिराने से पहले 1.5 ग्राम बविस्टीन प्रति किलोग्राम बीज की दर से उपचारित करें।

Bihar Police Constable Recruitment 2023, csbc.bih.nic.in Apply Online Direct Link

Railway Bharti 2023 SECR ने निकाली 12वीं पास युवाओं के लिए नई रेलवे भर्ती, जाने कैसे करना होगा अप्लाई

Bihar Paramedical Admit Card 2023 (Out) – DCECE PM/PMM का आ गया एडमिट कार्ड, Result का नया नोटिस देखे @bceceboard.bihar.gov.in

SSC MTS Result 2023: Answer Key, Cut Off & Merit List PDF Download

Navodaya 6th Result Link जारी हुआ नवोदय विद्यालय कक्षा 6वी का रिजल्ट, यहाँ से चेक करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *