NEET UG Result में उत्तर प्रदेश टॉप पर, दूसरे नंबर पर रहा ये राज्य, देखें स्टेट वाइज टॉपर्स लिस्ट
NEET UG Result 2023 State Wise Toppers List: नीट यूजी 2023 रिजल्ट में उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा 139,961 छात्रों ने परीक्षा (NEET UG 2023) पास की है, जबकि दूसरे नंबर महाराष्ट्र और तीसरे नंबर राजस्थान रहा है. इस साल करीब 20 लाख छात्रों में से 11 लाख से ज्यादा छात्रों ने नीट यूजी परीक्षा पास की है. वहीं तमिलनाडु के प्रबंजन ने 702/720 मार्क्स के साथ पूरे भारत में नीट एग्जाम टॉप किया है. देखें स्टेट वाइज-टॉपर्स लिस्ट.
NEET UG Result 2023 State Wise Toppers List: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार, 13 जून 2023 को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यूजी (NEET UG) 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल 20 लाख 38 हजार 596 उम्मीदवार नीट यूजी परीक्षा में उपस्थित हुए थे, इनमें से 11 लाख 45 हजार 976 उम्मीदवारों ने एमबीबीएस और बीडीएस मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए क्वालीफाई किया है. पास हुए छात्रों में सबसे ज्यादा छात्र उत्तर प्रदेश के हैं. इसके बाद महाराष्ट्र, राजस्थान और तमिलनाडु रहा है.
नीट यूजी रिजल्ट में तमिलनाडु के प्रबंजन जे और आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती ने 720 में से 720 नंबर स्कोर किए हैं. हालांकि, टाई-ब्रेकर के नियमों के अनुसार, प्रबंजन मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम में टॉपर बने हैं. यहां देखें नीट यूजी एग्जाम पास करने के मामले में कौन-सा राज्य कौन से स्थान पर रहा है.
NEET UG Result 2023 LIVE Updates: Check Here
राज्य का नाम और क्वालीफाई हुए छात्रों की संख्या
उत्तर प्रदेश – 139,961
महाराष्ट्र – 131,008
राजस्थान – 100,316
तमिलनाडु – 78,693
पश्चिम बंगाल – 59,053
कर्नाटक – 75,248
केरल – 75,362
दिल्ली – 39,764
गुजरात – 49,915
मध्य प्रदेश – 49,324
तेलंगाना – 42,654
आंध्र प्रदेश – 42,836
ओडिशा – 28,330
हरियाणा – 29,794
पंजाब – 12,043
जम्मू और कश्मीर – 20,564
असम – 19,133
छत्तीसगढ़ – 19,610
झारखंड – 17,894
हिमाचल प्रदेश – 10,962
बिहार – 64,916
उत्तराखंड – 10,843
मणिपुर – 4,556
मिजोरम – 913
नागालैंड – 1,648
त्रिपुरा – 2,334
मेघालय – 1,603
गोवा – 2,204
अरुणाचल प्रदेश – 2,296
पुडुचेरी – 3,140
चंडीगढ़ – 2,219
सिक्किम – 632
दादरा और नगर हवेली – 588
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह – 537
लद्दाख – 422
दमन और दीव – 257
लक्षद्वीप – 167
अन्य – 4,237
NEET UG State Wise toppers List 2023
1. प्रबंजन जे (720 मार्क्स – रैंक 1): तमिलनाडु
2. बोरा वरुण चक्रवर्ती (720 अंक – रैंक 1): आंध्र प्रदेश
3. प्रांजल अग्रवाल (715 मार्क्स – रैंक 4): पंजाब
4. ध्रुव आडवाणी (715 अंक – रैंक 5): कर्नाटक
5. श्रीनिकेत रवि (715 अंक – रैंक 7) : महाराष्ट्र
6. स्वयं शक्ति त्रिपाठी (715 अंक – रैंक 8): ओडिशा
7. पार्थ खंडेलवाल (715 मार्क्स – रैंक 10): राजस्थान
8. सायन प्रधान (715 अंक – रैंक 12): पश्चिम बंगाल
9. हर्षित बंसल (715 अंक – रैंक 13): दिल्ली (एनसीटी)
10. शशांक कुमार (715 अंक – रैंक 14): बिहार