BSEB Inter Result 2023: बिहार बोर्ड इंटर ऑब्जेक्टिव आंसर-की हुआ जारी, 6 मार्च 2023 तक आपत्ति दर्ज करने का मौका
बिहार बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा 2023 में सम्मिलित हुए लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर हैं।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने वर्ष 2023 के इंटरमीडिएट (कक्षा 12) के लिए इस साल आयोजित की गई वार्षिक Bihar Board Inter Exam 2023 में पूछे गए 50 फीसदी ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के आंसर-की जारी कर दिए गए हैं।
Bihar School Examination Board द्वारा बीएसईबी BSEB 12th Answer Key 3 मार्च 2023 को जारी किए गए। इसके साथ ही, बीएसईबी ने बिहार बोर्ड इंटर आंसर-की 2023 डाउनलोड लिंक को भी आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in पर एक्टिव कर दिया है।
ऐसे में बिहार बोर्ड कक्षा 12 परीक्षार्थी, जो कि 1 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक आयोजित BSEB 12th Exam 2023 में सम्मिलित हुए थे, वे बोर्ड द्वारा जारी Bihar Board 12th Answer Key को वेबसाइट पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड इंटर ऑब्जेक्टिव आंसर की 2023 जारी
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने BSEB इंटर आंसर की 2023 जारी करने के साथ ही इन पर परीक्षार्थियों की आपत्तियां भी आमंत्रित की हैं।
ऐसे में जिन छात्रों को बीएसईबी द्वारा जारी बिहार बोर्ड 12वीं उत्तर कुंजी 2023 पर कोई आपत्ति है, वे इस आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय लिंक या नीचे दिए गए सीधे लिंक से पंजीकरण कर सकते हैं।
इसके लिए उम्मीदवारों को अपना रोल कोड और रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इस प्रकार लॉगिन के बाद, छात्र Bihar Intermediate Objective Answer Key 2023 पर आपत्तियां उठा सकते हैं।
छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट उत्तर कुंजी 2023 पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 6 मार्च 2023 निर्धारित की है।
बिहार बोर्ड 12वीं आंसर की 2023 ऐसे डाउनलोड करें
- आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अधिकारी की वेबसाइट पर जाएं, इसके लिए आप यहां क्लीक करें।
- इसके बाद होम पेज पर Objection Raise Answer Key Inter Exam 2023 पर क्लिक करें।
- छात्र – छात्रा रोल नंबर रोल कोड के माध्यम से लॉगिन करें।
- और आपके स्क्रीन पर Bihar Board 12th Official Answer Key 2023 दिखाई देगी। जिसे डाउनलोड करें।
- आधिकारिक उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर अपना उत्तर का मिलान करें।
Bihar Board 12th Answer Key 2023 के खिलाफ जो उम्मीदवार आपत्ति करना चाहते हैं, वे कर सकते हैं। बिहार बोर्ड ने सभी परीक्षार्थियों को आपत्ति करने के लिए समय दिया है, लेकिन ध्यान रहे यह आंसर की केवल वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के लिए जारी की गई है।
ऐसे दर्ज करें आंसर की पर आपत्ति
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट objection.biharboardonline.com पर जाएं।
- उसके बाद नए पेज पर नोटिफिकेशन सेक्शन में जाएं।
- उसके बाद आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की लिंक पर क्लिक करें।
- अब नए पेज पर अपना नाम और रोल नंबर डालकर लॉग इन करें।
- अब अपना रोल कोड और रोल नंबर डालकर आपत्ति दर्ज करें।
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
बता दें कि बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं की बोर्ड परीक्षा 11 फरवरी 2023 को ही समाप्त हो गई थी। इसके बाद अब 3 मार्च 2023 को उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई है। वहीं, इसका BSEB 12 Result 2023 भी जल्द जारी होने की उम्मीद है।