Bihar Police 2022 New Vacancy

Bihar Police Recruitment 2023 : बिहार पुलिस में 67 हजार से अधिक पदों पर बहाली, यहाँ पढ़े पूरी डिटेल्स.

Bihar Police Recruitment 2023 : बिहार पुलिस में 67 हजार से अधिक पदों पर बहाली, यहाँ पढ़े पूरी डिटेल्स.

Bihar Police Recruitment : बिहार सरकार के गृह विभाग ने बिहार पुलिस में 67 हजार से अधिक नए पदों के सृजन (job in Bihar Police) की स्वीकृति दी है। दरअसल इस पर वित्त विभाग और राज्य कैबिनेट की स्वीकृति भी मिल चुकी है। इसमें इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस) के तहत डायल-112 के दूसरे चरण के 19 हजार 288 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा 48 हजार 447 पद जनसंख्या के अनुपात में सीधी नियुक्ति से भरे जाएंगे

 

Bihar Police Recruitment 2023 : बिहार पुलिस में 67 हजार से अधिक पदों पर बहाली, यहाँ पढ़े पूरी डिटेल्स.

Bihar Police Recruitment : बिहार सरकार के गृह विभाग ने बिहार पुलिस में 67 हजार से अधिक नए पदों के सृजन (job in Bihar Police) की स्वीकृति दी है। दरअसल इस पर वित्त विभाग और राज्य कैबिनेट की स्वीकृति भी मिल चुकी है। इसमें इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस) के तहत डायल-112 के दूसरे चरण के 19 हजार 288 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा 48 हजार 447 पद जनसंख्या के अनुपात में सीधी नियुक्ति से भरे जाएंगे।

इन 67 हजार पदों में 48 हजार 447 पद पर सीधी नियुक्ति की जायेगी। सीधी नियुक्ति वाले पदों में 20 हजार 937 पद दारोगा और उसके समकक्ष के होंगे। सिपाही चालक के 5500 और सिपाही के 22 हजार 10 पद शामिल हैं। इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (डायल-112) का दूसरा चरण लागू करने के लिए 19 हजार 288 पद भरे जायेंगे।

राज्य कैबिनेट के स्तर से पहले ही इसकी मंजूरी दे दी गयी है। डायल-112 के लिए इंस्पेक्टर रैंक में 259, दारोगा के 1829, जमादार के 1218, हवलदार के 2943, चालक हवलदार के 694, चालक सिपाही के 2353 और सिपाही के 9992 पद भरे जायेंगे। केंद्र के महानिबंधक के आंकलन के मुताबिक, बिहार की जनसंख्श 2026 तक करीब 13 करोड़ 22 लाख 65 हजार पर पहुंच जाएगी।

राज्य की जनसंख्या के आधार पर राज्य में 2 लाख 56 हजार 528 पुलिस कर्मियों की जरूरत पड़ेगी। जनवरी 2021 तक प्रति लाख आबादी पर पुलिसकर्मियों का राष्ट्रीय औसत 194 है। जबकि बिहार में यह औसत 117 है। वर्तमान में बिहार पुलिस में स्वीकृत पदों की संख्या एक लाख 52 हजार 274 है। इसमें बढ़ोतरी के लिए यह प्रयास किये जा रहे हैं।

 

SSC CGL 2022: कैंडीडेट्स के लिए खुशखबरी, रिक्तियों की संख्या बढ़कर 37 हजार हुई, डाक विभाग में सबसे अधिक पद

.

RRB ALP & Technician 2023 :RRB alp & Technician notification coming soon जाने कब तक आयेगा नोटिस 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *