Patwari Bharti Online Form 2023: पटवारी के पदों पर निकली बम्पर भर्ती, यहाँ से ऑनलाइन फॉर्म भरें
Patwari Bharti Online Form 2023: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा ग्रुप 4 (सब ग्रुप 04) के पदों पर रिक्ति का विवरण जारी किया गया है जिसमें पटवारी और अन्य ग्रुप के 9073 रिक्त पद शामिल है। मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूर्ण होगी |
जिसमें सभी पात्र व्यक्ति जो कि स्नातक डिग्री उत्तीर्ण है या उनके पास कंप्यूटर क्षेत्र में डिप्लोमा है तो आप इस भर्ती हेतु आवेदन कर सकते हैं। मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित, आवेदन प्रक्रिया को आप सभी विद्यार्थी 5 जनवरी 2023 से लेकर 19 जनवरी 2023 तक पूर्ण कर पाएंगे। इसका समस्त विवरण एवं ऑनलाइन फॉर्म 2023 जमा करने का विवरण आपके लिए आर्टिकल पर प्रदान किया जा रहा है |
Patwari Bharti Online Form 2023
मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा पटवारी भर्ती का आयोजन किया जाता है जिसमें इस वर्ष अधिसूचना के माध्यम से छात्रों को पटवारी भर्ती की जानकारी प्राप्त हो चुकी है जिसमें आप सभी विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन करना चाह रहे हैं। आपको आज के आर्टिकल के माध्यम से मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती ऑनलाइन फॉर्म 2023 की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है जिसे आप 5 जनवरी से 19 जनवरी 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा कर सकते हैं |
जिसके पश्चात आपके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। परीक्षा के आधार पर मेरिट सूची जारी होगी और विद्यार्थियों को भर्ती में नियुक्ति प्राप्त होगी। अगर आप भी यह आवेदन प्रक्रिया पूरा करना चाहते हैं तो आपके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म से जुड़ी समस्त जानकारी पेज पर उपलब्ध कराई जा रही है जिसे आप देख सकते हैं |
Patwari Bharti Online Form 2023 – Overview
परीक्षा का नाम | MP Patwari Recruitment 2022-23 |
कंडक्टिंग बॉडी | मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (एमपीपीईबी) |
लेख श्रेणी | भर्ती |
लेख का नाम | Patwari Bharti Online Form 2023 |
साल | 2023 |
आवेदन फॉर्म की शुरुआत तिथि | 5 जनवरी 2023 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 19 जनवरी 2023 |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा |
आधिकारिक वेबसाइट | http://peb.mp.gov.in/ |
पटवारी भर्ती ऑनलाइन फॉर्म 2023 हेतु पात्रता
- मध्य प्रदेश के मूलनिवासी नागरिक पटवारी भर्ती 2023 का ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं।
- पटवारी भर्ती में आवेदन करने वाले विद्यार्थी की स्नातक डिग्री और कंप्यूटर डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए।
- आवेदक छात्र की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में अधिक छूट आप आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
पटवारी भर्ती 2023 हेतु चयन प्रक्रिया
मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती 2023 में छात्रों के लिए सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा जो कि आप आधिकारिक पोर्टल पर जाकर कर सकते हैं आवेदन पूरा हो जाने पर विद्यार्थी सीबीटी यानी कि कंप्यूटर आधारित परीक्षा हेतु आमंत्रित किए जाएंगे इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी होगी और जिसका नाम मेरिट लिस्ट में जारी होता है बे पटवारी के रिक्त पदों पर नियुक्ति ले सकते हैं।
- लिखित परीक्षा
- मेरिट लिस्ट
- साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन
महत्वपूर्ण तिथियां
मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा अधिसूचना उपलब्ध कराई गई और पटवारी भर्ती और अन्य पदों का आयोजन किया जा रहा है वे सभी विद्यार्थियों की अधिसूचना के माध्यम से जानकारी ले रहे हैं या फिर अभी तक उनके लिए जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है आप सभी नीचे आवेदन से जुड़ा तिथियों का विवरण देख सकते हैं जो कुछ इस प्रकार है-
- परीक्षा अधिसूचना जारी होने की तिथि – नवंबर 2022
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की शुरुआत तिथि – 5 जनवरी 2023
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 19 जनवरी 2023
- ऑनलाइन परीक्षा तिथि – 16 मार्च 2023
पटवारी भर्ती 2023 हेतु आवेदन शुल्क
पटवारी भर्ती ऑनलाइन फॉर्म 2023 पूरा करने हेतु आपके लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा जहां पर आप आवेदन शुल्क की सहायता से आवेदन को पूरा कर पाएंगे जो कि श्रेणी के अनुसार मांगा जाएगा जो कुछ इस प्रकार होगा-
- GEN – ₹510
- SC/ST/OBC – ₹310
पटवारी भर्ती ऑनलाइन फॉर्म 2023 के आवश्यक दस्तावेज
पटवारी भर्ती 2023 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया नीचे दिए गए दस्तावेजों के माध्यम से पूर्ण होगी, जो दस्तावेज कुछ इस प्रकार है-
- स्नातक डिग्री
- आधार कार्ड
- समग्र आईडी
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
पटवारी भर्ती ऑनलाइन फॉर्म 2023
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने हेतु आपके लिए सबसे पहले मध्य प्रदेश व्यवसायिक परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर “पटवारी भर्ती 2023” के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आप लॉगइन पेज पर जाकर नया लॉगइन विकल्प क्लिक करें।
- पंजीकरण प्रक्रिया उपलब्ध होगी जिसमें आपके लिए नाम पता मोबाइल नंबर जीमेल आईडी आयु सीमा और दस्तावेज इत्यादि विवरण दर्ज करना होगा।
- लॉगइन विवरण के माध्यम से आप नए आवेदन पेज पर जा सकते हैं।
- नए आवेदन पेज में आपके लिए मांगी गई जानकारी और दस्तावेज जमा करने होंगे।
- समस्त जानकारी जमा हो जाने पर आप आवेदन शुल्क अपनी श्रेणी के अनुसार जमा कर सकते हैं।
- आपका आवेदन पूरा हो जाएगा अब आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं।
मध्यप्रदेश व्यवसायिक परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
मध्यप्रदेश व्यवसायिक परीक्षा मंडल भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट है – http://peb.mp.gov.in/
पटवारी भर्ती 2023 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कब से प्रारंभ की जाएगी?
पटवारी भर्ती 2023 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 जनवरी 2023 से प्रारंभ होगी |