BSSC पेपर लीक मामले में केस दर्ज:स्टैटिक मजिस्ट्रेट के बयान पर EOU ने FIR दर्ज कर छापेमारी भी कर दी शुरू
…
BSSC पेपर लीक मामले में केस दर्ज:स्टैटिक मजिस्ट्रेट के बयान पर EOU ने FIR दर्ज कर छापेमारी भी कर दी शुरू
बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (BSSC) के पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने FIR दर्ज कर ली है। सूत्रों के अनुसार इस केस को आर्थिक अपराध इकाई ने एग्जाम के स्टैटिक मजिस्ट्रेट के बयान पर दर्ज किया है। बड़ी बात यह है कि मामला सामने आने के बाद से ही EOU एक्टिव हो गई। इस केस की जांच के लिए एक स्पेशल टीम बनाई गई है।
अब यह टीम अपने स्तर से जांच में भी जुट गई है। शुक्रवार की देर रात इस स्पेशल टीम ने दो जगहों पर छापेमारी भी की है। सूत्रों का दावा है कि काफी हद तक इस मामले में EOU की स्पेशल टीम को लीड मिल चुकी है। आज इस मामले में बड़ा अपडेट भी हो सकता है। वैसे आधिकारिक तौर पर कहा गया है कि जल्द ही इस केस का खुलासा हो जाएगा।
किसी सेंटर से पेपर लीक होने का शकBSSC का एग्जाम शुक्रवार को दो पालियों में थी। पहली पाली सुबह 10:15 बजे से शुरू हुई थी, जिसे दोपहर 12:15 बजे तक चलना था। लेकिन, एग्जाम शुरू होने के महज 45 मिनट के अंदर ही इसका पेपर लीक हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब इस मामले की जांच EOU ने शुरू किया तो टीम के हाथ काफी जानकारियां लगी।
सूत्रों के अनुसार BSSC ऑफिस आए बगैर ही क्वेश्चन पेपर सीधे एग्जामिनेशन सेंटर जाती है। जो एक, दो नहीं, बल्कि पूरे 5 लेयर में पैक होती है। इसलिए जांच टीम को शक है कि BSSC एग्जाम का यह क्वेश्चन पेपर किसी एग्जामिनेशन सेंटर से ही लीक हुआ है। इसी पॉइंट पर जांच भी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ भी हुई है।
तब चेयरमैन की हुई थी गिरफ्तारीBSSC एग्जाम का पेपर एक बार पहले भी लीक हो चुका है। तब उस दरम्यान पटना पुलिस ने FIR दर्ज कर केस की जांच की थी। उस दरम्यान IPS मनु महाराज पटना के SSP थे। केस की जांच करते हुए पटना पुलिस ने काफी सबूत जुटाए। फिर उस केस में जो बड़ी गिरफ्तार हुई, उसने सबको चौंका दिया था। उस वक्त IAS अधिकारी सुधीर कुमार BSSC के चेयरमैन थे। पुलिस टीम ने इन्हें ही गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उस वक्त इनके अलावा कई और लोगों की गिरफ्तारियां हुई थी।