UP Police Constable Bharti 2022

UP Police Constable Bharti 2022: यूपी पुलिस में कांस्टेबल की 26000 भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने और आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों ने आयु सीमा में छूट की मांग तेज कर दी है

UP Police Constable Bharti 2022: यूपी पुलिस में कांस्टेबल की 26000 भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने और आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों ने आयु सीमा में छूट की मांग तेज कर दी है

 

UP Police Constable Bharti 2022: यूपी पुलिस में कांस्टेबल की 26000 भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने और आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों ने आयु सीमा में छूट की मांग तेज कर दी है। यूपी पुलिस 26000 कांस्टेबल भर्ती के लिए ओवरएज हो चुके युवा योगी सरकार से आयु सीमा में दो से चार साल छूट देने की मांग कर रहे हैं। इन युवाओं का तर्क है कि इससे पहले यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में निकली थी।UP Police Constable Bharti 2022

इसके बाद कोई भर्ती नहीं निकली। 2018 की भर्ती में चयन न हो पाने के बाद पिछले तीन सालों से ये युवा नई कांस्टेबल भर्ती के इंतजार में हैं। इसकी लगातार तैयारी कर रहे हैं। इंतजार के बीच इनकी उम्र नियमों के मुताबिक तय आयु सीमा से अधिक हो गई है। हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले माह पुलिस भर्ती में अभ्यर्थियों की आयु सीमा में किसी भी तरह का बदलाव करने से इनकार कर दिया था।UP Police Constable Bharti 2022

क्या कह रहे अभ्यर्थी 
हैश टैग #UPPOLICE_CONSTABLE_AGE_RELAXATION के साथ अभ्यर्थी लगातार ट्वीट कर रहे हैं। विनय कुमार नाम के अभ्यर्थी ने ट्वीट कर कहा कि कांस्टेबल भर्ती में आयु सीमा में छूट जरूरी मिलनी चाहिए। 2018 के बाद कोई वैकेंसी नहीं आई। लाखों अभ्यर्थी घर बैठे बैठे ही ओवरएज हो गए।UP Police Constable Bharti 2022

निर्भय सिंह नाम के अभ्यर्थी ने ट्वीट कर रहा, ‘मुख्यमंत्री जी, कांस्टेबल की भर्ती 2018 के बाद चार वर्षों से नहीं आई है। परिणामस्वरूप लाखों की तादाद में हम प्रतियोगी छात्र ओवरएज हो गए हैं। कृपया हमें न्याय दें, उम्र में दो वर्ष की छूट दें।’UP Police Constable Bharti 2022

आदित्य यादव ने ट्वीट कर लिखा, ‘कोरोना काल में युवाओं के दो साल खराब हो गए। इसलिए युवाओं को नई पुलिस भर्ती में मौका मिलना चाहिए।’UP Police Constable Bharti 2022

यूपी पुलिस 26000 कांस्टेबल भर्ती में एक पद के होंगे 76 दावेदार

राजस्थान सरकार का तर्क दे रहे अभ्यर्थी
एक अन्य अभ्यर्थी आलम राजपुरोहित ने लिखा, ‘2018 के बाद और कोरोना वायरस के कारण उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती में ओवर एज हुए सभी अभ्यर्थियों को 4 साल की छूट दीजिए। राजस्थान सरकार की तरह सरकार को आयु सीमा में छूट देनी चाहिए।’ आपको बता दें कि राजस्थान की गहलोत सरकार ने हाल ही में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे बेरोजगार युवाओं को अधिकतम आयु सीमा में दो साल छूट देने की अधिसूचना जारी की है। UP Police Constable Bharti 2022

आमतौर पर यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की आयु सीमा 18 वर्ष से 22 वर्ष रखी जाती है। एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में 5-5 वर्ष की छूट दी जाएगी।UP Police Constable Bharti 2022

20 लाख उम्मीदवारों के बैठने की उम्मीद
भर्ती बोर्ड ने 26000 यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में करीब 20 लाख उम्मीदवारों के बैठने की उम्मीद जताई है। इस हिसाब से माना जा सकता है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में एक पद के लिए 76 दावेदार होंगे। पिछले वर्ष के नोटिफिकेशन के माना जा सकता है कि इन पदों कि लिए 12वीं पास (इंटर पास) की योग्यता मांगी जाएगी। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा ओएमआर शीट पर ऑफलाइन मोड से होगी। यानी परीक्षा कंप्यूटर मोड (सीबीटी) टाइप नहीं होगी। ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे और ओएमआर शीट पर गोलों को भरना होगा।UP Police Constable Bharti 2022

Official Website :—- Click here

Join Telegram Group :—-Click here

 

UP Police Bharti : कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 12वीं पास करें आवेदन

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *